आज के समय में ब्लॉगिंग घर बैठे अपनी जानकारी, अनुभव और किसी विषय से जुड़ी उपयोगी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का एक अच्छा तरीका है। ब्लॉगिंग शुरू करने के लिए केवल वेबसाइट बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि सही विषय चुनना, उपयोगी कंटेंट लिखना, SEO समझना और लगातार काम करना भी जरूरी है।
अगर आप सोच रहे हैं कि Blogging Kaise Kare, ब्लॉग कैसे शुरू करें और शुरुआत में क्या-क्या करना चाहिए, तो इस पोस्ट में आपको ब्लॉग कैसे बनाये से लेकर पोस्ट लिखने और Google Search में वेबसाइट को लाने और ब्लॉगिंग से पैसे कमाने तक की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में बताई गई है।
Table of Contents
ब्लॉग या ब्लॉगिंग क्या है?
ब्लॉग एक ऐसी वेबसाइट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म होता है, जहां किसी विषय से जुड़ी जानकारी, अनुभव, सुझाव और उपयोगी बातें लेख के रूप में प्रकाशित की जाती हैं। ब्लॉग पर अलग-अलग विषयों पर पोस्ट लिखकर उन्हें इंटरनेट पर लोगों तक पहुंचाया जाता है।
ब्लॉगिंग ब्लॉग पर नियमित रूप से उपयोगी कंटेंट लिखने, प्रकाशित करने और उसे पाठकों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को कहा जाता है। इसमें विषय चुनना, पोस्ट लिखना, फोटो लगाना, SEO करना और पुराने कंटेंट को अपडेट करना जैसे काम शामिल होते हैं।

आज ब्लॉगिंग का उपयोग केवल जानकारी साझा करने के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाने और ऑनलाइन कमाई के लिए भी किया जाता है। अच्छी और उपयोगी जानकारी लगातार प्रकाशित करके ब्लॉग पर पाठक बनाए जा सकते हैं और आगे चलकर विज्ञापन, एफिलिएट मार्केटिंग, सर्विस या अन्य तरीकों से कमाई की जा सकती है।
Discipline क्या है अनुशासन का महत्व, फायदे जानिए
ब्लॉगिंग कैसे शुरू करें?
ब्लॉगिंग शुरू करने के लिए सबसे पहले अपना विषय (Niche) चुनें, जिस पर आपको जानकारी हो और आप लगातार लिख सकें। इसके बाद Blogger या WordPress जैसे प्लेटफॉर्म पर ब्लॉग बनाएं और एक अच्छा नाम व डोमेन चुनें। ब्लॉग की जरूरी सेटिंग पूरी करके About, Contact और Privacy Policy जैसे पेज भी बनाएं।
इसके बाद लोगों के काम आने वाले विषयों पर नियमित रूप से Blog Post लिखें। पोस्ट को आसान भाषा में लिखें, सही headings और images का इस्तेमाल करें तथा basic SEO और internal linking पर ध्यान दें। धीरे-धीरे अच्छे कंटेंट की संख्या बढ़ाएं और Search Console से अपने ब्लॉग की performance देखते रहें।
चलिए इसी तरीके को विस्तार से जानते है
1. सबसे पहले ब्लॉगिंग का विषय चुनें
ब्लॉगिंग शुरू करने का पहला कदम अपने ब्लॉग का विषय यानी Niche चुनना है। आपको ऐसा विषय चुनना चाहिए जिसके बारे में आपको जानकारी हो और जिस पर लंबे समय तक लिख सकें।
उदाहरण के लिए आप मोबाइल सेटिंग, इंटरनेट, ब्लॉगिंग, शिक्षा, यात्रा, खाना, खेती, सरकारी योजनाएं या अपनी रुचि के किसी विषय पर ब्लॉग बना सकते हैं।
एक साथ बहुत सारे अलग-अलग विषयों पर लिखने के बजाय शुरुआत में कुछ संबंधित विषयों पर ध्यान देना आसान रहता है।
2. ब्लॉग का नाम और डोमेन चुनें
विषय तय करने के बाद अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा नाम चुनें। नाम छोटा, याद रखने में आसान और आपके विषय से संबंधित हो तो बेहतर रहता है।
इसके बाद डोमेन खरीद सकते हैं, जैसे .com, .in आदि। उदाहरण के लिए अगर आपका ब्लॉग मोबाइल की जानकारी पर है तो उसके नाम से मिलता-जुलता डोमेन चुना जा सकता है।
डोमेन चुनते समय बहुत ज्यादा लंबा या मुश्किल spelling वाला नाम रखने से बचें।
3. Blogging Platform चुनें
ब्लॉग बनाने के लिए आपको एक Blogging Platform की जरूरत होती है। शुरुआत करने वाले लोग Blogger या WordPress जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Blogger पर शुरुआत करना आसान है और Google का यह प्लेटफॉर्म फ्री ब्लॉग बनाने की सुविधा देता है। वहीं WordPress में वेबसाइट को अपनी जरूरत के अनुसार ज्यादा विस्तार से customize किया जा सकता है।
आप अपनी जरूरत, बजट और तकनीकी जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म चुन सकते हैं मेरी नजर में WordPress ज्यादा बेहतर है लेकिन इसके लिए होस्टिंग और डोमेन खरीदना होगा जिसका खर्च 3000 से 6000 प्रति वर्ष होगा।
4. ब्लॉगर पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाये?
ब्लॉगर पर फ्री ब्लॉग बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको अलग से होस्टिंग खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। Google के Blogger प्लेटफॉर्म पर Gmail/Google अकाउंट की मदद से कुछ आसान स्टेप पूरे करके अपना ब्लॉग बनाया जा सकता है। आप अपने ब्लॉग का नाम, पता और थीम चुनकर उस पर पोस्ट लिखना शुरू कर सकते हैं।
अगर आप पहली बार ब्लॉग शुरू कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए 7 स्टेप को फॉलो करके मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से अपना फ्री ब्लॉग बना सकते हैं जिसका तरीका इस प्रकार है –
1. Blogger वेबसाइट खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Blogger की वेबसाइट खोलें और Create Your Blog या New Blog के विकल्प पर जाएं।

2. Google अकाउंट से लॉगिन करें
अब अपने Gmail/Google अकाउंट से Blogger में लॉगिन करें। अगर आपके पास Google अकाउंट नहीं है, तो पहले एक अकाउंट बनाना होगा।
3. ब्लॉग का नाम लिखें
अब अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा और याद रखने में आसान नाम चुनें। यही नाम आपके ब्लॉग की पहचान बनेगा।
4. ब्लॉग का URL चुनें
अब अपने ब्लॉग का वेब एड्रेस यानी URL चुनें। उदाहरण के लिए example.blogspot.com। अगर चुना हुआ URL उपलब्ध होगा, तो आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. प्रोफाइल नाम चुनें
इसके बाद अपना Display Name या प्रोफाइल नाम दर्ज करें। यह नाम आपके ब्लॉग की पोस्ट के साथ दिखाई दे सकता है।
6. ब्लॉग की थीम सेट करें
अब Blogger में उपलब्ध किसी पसंदीदा थीम को चुनें। बाद में आप ब्लॉग की डिजाइन और लेआउट को अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं।
7. पहली पोस्ट लिखें और पब्लिश करें
अब New Post पर क्लिक करके अपनी पहली पोस्ट लिखें। पोस्ट में अच्छा Title, उपयोगी जानकारी और जरूरत के अनुसार फोटो जोड़कर Publish पर क्लिक करें। आपका ब्लॉग पोस्ट ऑनलाइन दिखाई देने लगेगा।
5. वर्डप्रेस ब्लॉग कैसे बनाये?
WordPress पर ब्लॉग बनाने के लिए पहले डोमेन और होस्टिंग खरीदें, फिर होस्टिंग में WordPress इंस्टॉल करें। इसके बाद WordPress Dashboard में जाकर ब्लॉग का नाम, थीम और जरूरी सेटिंग करें जिसका तरीका इस प्रकार है -.
1. डोमेन नाम चुनें
अपने ब्लॉग के लिए एक छोटा, आसान और याद रखने योग्य डोमेन नाम चुनें।
2. होस्टिंग खरीदें
WordPress ब्लॉग की फाइलें और वेबसाइट चलाने के लिए एक अच्छी वेब होस्टिंग लें।

3. WordPress इंस्टॉल करें
होस्टिंग के कंट्रोल पैनल से WordPress को इंस्टॉल करें। कई होस्टिंग कंपनियों में यह काम कुछ क्लिक में हो जाता है।


4. WordPress Dashboard खोलें
WordPress इंस्टॉल होने के बाद yourdomain.com/wp-admin से अपने Dashboard में लॉगिन करें।
5. साइट का नाम और सेटिंग करें
Settings में जाकर साइट का नाम, टैगलाइन, भाषा, टाइमजोन और अन्य जरूरी सेटिंग करें।
6. अच्छी Theme लगाएं
Appearance → Themes में जाकर अपने ब्लॉग के अनुसार हल्की और मोबाइल-फ्रेंडली Theme चुनें।
7. जरूरी Plugins इंस्टॉल करें
SEO, सुरक्षा, बैकअप और वेबसाइट की जरूरत के अनुसार आवश्यक Plugins इंस्टॉल करें। बहुत ज्यादा Plugins लगाने से बचें।
8. पहली Blog Post लिखें
Posts → Add New Post पर जाकर Title, Content और Featured Image जोड़ें। जरूरत के अनुसार Heading और Internal Links का इस्तेमाल करें।
9. पोस्ट Publish करें
सारी जानकारी जांचने के बाद Publish पर क्लिक करें। अब आपकी WordPress Blog Post इंटरनेट पर दिखाई देगी।
6. ब्लॉग को सही तरीके से सेट करें
ब्लॉग बनाने के बाद उसकी जरूरी सेटिंग करें। इसमें वेबसाइट का नाम, लोगो, favicon, menu, categories और जरूरी pages शामिल हैं ब्लॉग पर About, Contact, Privacy Policy और Disclaimer जैसे जरूरी पेज भी बनाए जा सकते हैं।
साथ ही वेबसाइट मोबाइल पर सही तरीके से खुलनी चाहिए। Google भी अच्छे page experience के लिए मोबाइल usability, सुरक्षा, Core Web Vitals और मुख्य कंटेंट तक आसान पहुंच जैसे पहलुओं को देखने की सलाह देता है।
7. Keyword और Topic खोजें
अब आपको यह तय करना है कि किस विषय पर पोस्ट लिखनी है। इसके लिए लोग Google पर क्या खोज रहे हैं, यह समझना जरूरी है।
मान लीजिए आपका ब्लॉग Blogging से संबंधित है। तब आप ऐसे विषय खोज सकते हैं:
- How To Start Blogging in Hindi
- Blog Post Kaise Likhe
- Mobile Se Blogging Kaise Kare
- News Blog Kaise Banaye Free
एक मुख्य विषय चुनकर उससे जुड़े सवालों और समस्याओं पर अलग-अलग पोस्ट लिख सकते हैं।
8. उपयोगी और अपना कंटेंट लिखें
अब सबसे महत्वपूर्ण काम आता है—Blog Post लिखना पोस्ट लिखते समय केवल शब्दों की संख्या बढ़ाने के लिए जानकारी न भरें। पाठक जिस सवाल का जवाब खोजकर आया है, उसका स्पष्ट और उपयोगी उत्तर दें।
उदाहरण के लिए अगर पोस्ट का विषय Mobile Data Setting Kaise Kare है तो उसमें मोबाइल डेटा चालू करने, SIM चुनने, Data Usage देखने और जरूरी सेटिंग बदलने की जानकारी आसान Steps में बताई जा सकती है।
Google भी Search में लोगों के लिए उपयोगी, भरोसेमंद और people-first content बनाने पर जोर देता है।
9. पोस्ट को SEO के लिए तैयार करें
पोस्ट लिखने के बाद basic SEO करें। मुख्य keyword को जरूरत के अनुसार title, introduction, heading और content में इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेकिन keyword को बार-बार जबरदस्ती डालने की जरूरत नहीं है। लेख प्राकृतिक भाषा में होना चाहिए इसके अलावा SEO title, meta description, URL, headings, images और internal links पर भी ध्यान दें।
अगर आप WordPress इस्तेमाल करते हैं तो Rank Math या किसी अन्य SEO plugin से कई basic SEO settings आसानी से की जा सकती हैं।
10. Internal Linking करें
जब आपके ब्लॉग पर कई पोस्ट हो जाएं तो एक पोस्ट से दूसरी संबंधित पोस्ट का link दें। इसे Internal Linking कहते हैं।
उदाहरण के लिए आपने “Blogging Kaise Shuru Kare” पर पोस्ट लिखी है और आपके ब्लॉग पर “मोबाइल से ब्लॉग कैसे बनाये” की पोस्ट भी है। दोनों विषय संबंधित हैं, इसलिए जरूरत के अनुसार एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट का link दिया जा सकता है।
इससे पाठक संबंधित जानकारी तक आसानी से पहुंच सकता है और Google को आपकी वेबसाइट के पेजों के बीच संबंध समझने में भी मदद मिलती है।
11. Google Search Console जोड़ें
ब्लॉग तैयार होने के बाद उसे Google Search Console में जोड़ना बहुत जरूरी है। इससे आप देख सकते हैं कि Google आपकी वेबसाइट को crawl और index कर पा रहा है या नहीं।
Search Console में आप indexing, search queries, impressions, clicks और website performance जैसी जानकारी देख सकते हैं। Google का Search Console भी वेबसाइट के Google Search में index होने की स्थिति देखने के लिए उपयोग किया जाता है।
अपने ब्लॉग का XML Sitemap भी Search Console में submit करें।
12. Article Schema और Images पर ध्यान दें
ब्लॉग पोस्ट में Article या BlogPosting structured data का उपयोग किया जा सकता है। Google के अनुसार Article structured data से Google को लेख के title, image, date और author जैसी जानकारी समझने में मदद मिल सकती है।
पोस्ट में विषय से संबंधित अच्छी image भी लगाएं और उसका उचित नाम तथा alt text रखें हालांकि Schema लगाने से indexing या ranking की गारंटी नहीं होती, यह Google को पेज की जानकारी समझने में मदद कर सकता है।
13. पोस्ट Publish करने के बाद क्या करें?
पोस्ट publish करने के बाद तुरंत बहुत सारे बदलाव करने की जरूरत नहीं है। पहले यह देखें कि URL Google के लिए accessible है या नहीं और sitemap में शामिल है या नहीं।
अगर किसी महत्वपूर्ण नए पोस्ट को Google Search में जल्दी crawl कराने की जरूरत हो तो Search Console के URL Inspection में जाकर indexing request की जा सकती है। लेकिन इसे हर पोस्ट पर बार-बार करने की जरूरत नहीं है।
Google को किसी पेज को crawl और index करने में समय लग सकता है।
14. लगातार Blogging करते रहें
ब्लॉगिंग में सबसे जरूरी चीज consistency है। शुरुआत में कुछ पोस्ट लिखकर तुरंत traffic आने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
आप सप्ताह में कुछ अच्छी पोस्ट प्रकाशित कर सकते हैं और पुराने articles को भी समय-समय पर अपडेट कर सकते हैं।
जब आपके ब्लॉग पर उपयोगी कंटेंट बढ़ेगा, तो आपको Search Console के माध्यम से पता चलेगा कि लोग किन keywords से आपकी वेबसाइट पर आ रहे हैं और कौन-से articles ज्यादा उपयोगी साबित हो रहे हैं।
Blogging में किन गलतियों से बचें?
ब्लॉगिंग करते समय दूसरी वेबसाइट का कंटेंट कॉपी करके अपने ब्लॉग पर प्रकाशित न करें। केवल keyword के लिए कमजोर या बहुत कम जानकारी वाला content भी न बनाएं।
बहुत ज्यादा विज्ञापन लगाकर मुख्य कंटेंट को छिपाने से भी बचना चाहिए। Google page experience में intrusive ads और मुख्य content तक आसान पहुंच जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखता है।
सबसे अच्छा तरीका यह है कि पहले पाठक की समस्या समझें और फिर उसका सरल तथा उपयोगी समाधान लिखें।
FAQs –
फ्री में ब्लॉगिंग कैसे सीखें?

फ्री में ब्लॉगिंग सीखने के लिए YouTube वीडियो, ब्लॉग और Google की जानकारी पढ़ें। साथ-साथ Blogger और WordPress पर खुद फ्री ब्लॉग बनाकर पोस्ट लिखें और SEO की प्रैक्टिस करें।
मोबाइल से ब्लॉगिंग कैसे करे?
मोबाइल से भी आसानी से ब्लॉगिंग कर सकते हैं। Blogger या WordPress ऐप से पोस्ट लिखें, फोटो लगाएं, SEO करें और मोबाइल से ही पोस्ट प्रकाशित करें।
न्यूज़ ब्लॉग वेबसाइट कैसे बनाये?
न्यूज़ ब्लॉग वेबसाइट बनाने के लिए Blogger या WordPress पर ब्लॉग बनाएं, समाचार की सही जानकारी लिखें, SEO करें और नियमित रूप से नई खबरें प्रकाशित करें।
Compound Interest क्या है यह तेजी से क्यो बढ़ता है?
निष्कर्ष – Blog Kaise Banaye और ब्लॉगिंग कैसे करे
ब्लॉगिंग कैसे शुरू करें इसका आसान तरीका है पहले विषय चुनें, फिर domain और blogging platform चुनकर वेबसाइट बनाएं। इसके बाद जरूरी pages और settings पूरी करें, लोगों के काम आने वाले topics खोजें और अपने अनुभव तथा जानकारी के आधार पर अच्छी posts लिखें।
फिर basic SEO, internal linking, sitemap और Search Console पर ध्यान दें। ब्लॉग कैसे बनाये और Blogging Kaise Kare सफलता के लिए केवल ज्यादा पोस्ट लिखना जरूरी नहीं है, बल्कि उपयोगी और भरोसेमंद content लगातार प्रकाशित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
इस तरह धीरे-धीरे आप ब्लॉगिंग सीख सकते हैं और अपने ब्लॉग को एक व्यवस्थित वेबसाइट के रूप में विकसित कर सकते हैं।